थरथरी: थरथरी थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई
थरथरी थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर मंगलवार की शाम चार बजे शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। कहा कि होली में हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रहेगी।