नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में एक युवक को नीमा चांदपुरा से गिरफ्तार किया, उसे कोर्ट में पेश किया गया
नावकोठी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को भगाने के जुर्म में एक युवक को नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक पूर्वी डफरपुर के रामफल यादव का पुत्र सोनू कुमार है। थाना कांड संख्या 56/25 के तहत वह प्राथमिकी नामजद है। लड़की के पिता ने 20 मार्च को मामला दर्ज कराया था।