नावकोठी: नावकोठी के वार्ड-1 में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के बीच राशन का किया गया वितरण
नावकोठी पंचायत के वार्ड नंबर एक में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के बीच बुधवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। न्यूराॅन हाॅस्पीटल के निदेशक डॉ मारुति नंदन के द्वारा 108 सदस्यों को एक महीने का राशन का वितरण किया।मौके पर मुखिया राष्ट्रपति कुमार सहित अन्य मौजूद थे