नावकोठी: नावकोठी और समसा में तीन दिवसीय चैती दुर्गा मेला संपन्न, वैदिक रीति-रिवाज से प्रतिमा का विसर्जन
नावकोठी और समसा में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का बुधवार को विसर्जन किया गया। विसर्जन के साथ ही तीन दिवसीय चैती दुर्गा मेला संपन्न हो गया। एपीएस खेल मैदान परिसर में नावकोठी में दुर्गा पूजा समिति ने 10 दिनों तक महा आरती का आयोजन किया था। विदेशिया नाच एवं समसा में नाट्य कला परिषद के द्वारा नाटक का मंचन किया गया था।