Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image
image

यह दोनों चोर है, महारस गॉव से 24 जून को मोटरसाइकिल चोरी कर के भाग रहा है, यदि कोई व्यक्ति इनको पहचानते है तो इस नंबर 070045 42881 पर जानकारी दें सकते है। सूचना गुप्त रखा जाएगा..चोर की पहचान करने में मदद करें।

Kahara, Saharsa | Jun 29, 2026

MORE NEWS

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, 15 गिरफ्तार; दो कार समेत कई सामान जब्त

खगड़िया। बिहार पुलिस की रेडियो ऑपरेटर प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार और अवैध तरीके से अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का खगड़िया पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परीक्षा केंद्र, सॉल्वर गैंग, अभ्यर्थियों तथा कुछ स्कूल शिक्षकों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था।  

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, खगड़िया की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 28 जून 2026 को डीआईयू शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में अवैध तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने की साजिश रची जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर सदर-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में खगड़िया थाना कांड संख्या 126/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से:

* 9 मोबाइल फोन
* 7 बैंक चेक
* 1 एटीएम कार्ड
* 2 चारपहिया वाहन (अर्टिगा एवं किया)
* 8 एडमिट कार्ड
* 1 मोटरसाइकिल
* शैक्षणिक दस्तावेज
* आधार कार्ड

बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में खगड़िया, भोजपुर, पटना, वैशाली, नवादा और अरवल सहित विभिन्न जिलों के निवासी शामिल हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, 15 गिरफ्तार; दो कार समेत कई सामान जब्त खगड़िया। बिहार पुलिस की रेडियो ऑपरेटर प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार और अवैध तरीके से अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का खगड़िया पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परीक्षा केंद्र, सॉल्वर गैंग, अभ्यर्थियों तथा कुछ स्कूल शिक्षकों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, खगड़िया की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 28 जून 2026 को डीआईयू शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में अवैध तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने की साजिश रची जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर सदर-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में खगड़िया थाना कांड संख्या 126/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के पास से: * 9 मोबाइल फोन * 7 बैंक चेक * 1 एटीएम कार्ड * 2 चारपहिया वाहन (अर्टिगा एवं किया) * 8 एडमिट कार्ड * 1 मोटरसाइकिल * शैक्षणिक दस्तावेज * आधार कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में खगड़िया, भोजपुर, पटना, वैशाली, नवादा और अरवल सहित विभिन्न जिलों के निवासी शामिल हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Kahara, Saharsa | Jun 29, 2026

सहरसा के पांच सीमावर्ती इलाकों पर पुलिस की कड़ी नजर, गश्ती होगी और मजबूत: एसपी विक्रम सिहाग... See more

सहरसा के पांच सीमावर्ती इलाकों पर पुलिस की कड़ी नजर, गश्ती होगी और मजबूत: एसपी विक्रम सिहाग... See more

Kahara, Saharsa | Jun 29, 2026

सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, छिनतई कांड का उद्भेदन, पाँच लाख नकद समेत अहम दस्तावेज बरामद

सहरसा। जिले के पतरघट थाना पुलिस ने छिनतई की एक बड़ी वारदात का सफल उद्भेदन करते हुए ₹5 लाख नकद बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई नकदी, वादी का आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को सुरसराहा वार्ड संख्या-08 निवासी हरेंद्र यादव अपने मित्र के साथ चारपहिया वाहन से मधेपुरा स्थित एक्सिस बैंक से ₹5 लाख निकालकर लौट रहे थे। इसी दौरान कहरा मोड़ स्थित कपसिया गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने रुपये से भरा बैग और अन्य आवश्यक कागजात छीन लिए थे।

घटना के बाद पीड़ित के बयान पर पतरघट थाना कांड संख्या-123/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी ने बैंक और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण तथा मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कटिहार जिले के जुराबगंज निवासी रामकुमार यादव के रूप में की। इसके बाद सहरसा पुलिस ने कटिहार पुलिस और बिहार एसटीएफ के सहयोग से आरोपी के घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से ₹5 लाख नकद, वादी का आधार कार्ड तथा एटीएम कार्ड बरामद कर जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

इस कार्रवाई में पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार, पुलिस पदाधिकारी नंदन कुमार, जिला आसूचना इकाई सहरसा के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बिहार एसटीएफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, छिनतई कांड का उद्भेदन, पाँच लाख नकद समेत अहम दस्तावेज बरामद सहरसा। जिले के पतरघट थाना पुलिस ने छिनतई की एक बड़ी वारदात का सफल उद्भेदन करते हुए ₹5 लाख नकद बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई नकदी, वादी का आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को सुरसराहा वार्ड संख्या-08 निवासी हरेंद्र यादव अपने मित्र के साथ चारपहिया वाहन से मधेपुरा स्थित एक्सिस बैंक से ₹5 लाख निकालकर लौट रहे थे। इसी दौरान कहरा मोड़ स्थित कपसिया गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने रुपये से भरा बैग और अन्य आवश्यक कागजात छीन लिए थे। घटना के बाद पीड़ित के बयान पर पतरघट थाना कांड संख्या-123/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने बैंक और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण तथा मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कटिहार जिले के जुराबगंज निवासी रामकुमार यादव के रूप में की। इसके बाद सहरसा पुलिस ने कटिहार पुलिस और बिहार एसटीएफ के सहयोग से आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से ₹5 लाख नकद, वादी का आधार कार्ड तथा एटीएम कार्ड बरामद कर जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई में पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार, पुलिस पदाधिकारी नंदन कुमार, जिला आसूचना इकाई सहरसा के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बिहार एसटीएफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kahara, Saharsa | Jun 29, 2026