बैराड़: त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन शांतिपूर्वक संपन्न, प्रेक्षक व एसडीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जनपद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 के जनपद सदस्य तथा ग्राम पंचायत नरैयाखेड़ी में सरपंच पद के लिए उप निर्वाचन मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान मंगलवार अपराह्न 3 बजे तक चला। उप निर्वाचन में जनपद सदस्य पद के लिए 56.6 प्रतिशत तथा सरपंच पद के लिए 83.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।