मनोहरथाना: जलझूलनी ग्यारस पर निकली डोल यात्रा, परवन नदी किनारे सजी देवविमानों की कतार, श्रद्धालुओं का लगा मेला
मनोहर थाना में जल झूलनी एकादशी पर हर वर्ष की भांति रियासत कालीन राजमंदिर से नगर के सभी मंदिरों के देव विमानों की यात्रा निकली। राजमंदिर के विमान के पीछे सभी विमान गांधी चौक, सुभाष चौक, मुख्य बाजार से होकर परवन नदी किनारे पहुंची। देवविमानों की लंबी कतार के साथ श्रद्धालुओं का मैला लग गया l यहां आस पास के गांवों के देव विमान भी शामिल हुए।