गुन्नौर: जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
जनपद अलीगढ़ के दादो थाना क्षेत्र के गांव नगला निवासी लायक सिंह का बेटा रिंकू घर से नाराज होकर जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर पुल पर पहुंच गया। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे युवक ने अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर दी और गंगा में कूद गया। मौके से युवक की बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम तलाश में जुटे हुए हैं।