बीरपुर: नौला पंचायत में कृषि जनकल्याण चौपाल आयोजित, कृषि यंत्रों पर अनुदान की जानकारी दी गई
वीरपुर प्रखंड की नौला पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे कृषि विभाग एवं आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में कृषि जनकल्याण चौपाल सह खेत बचाओ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती, जैविक कृषि पद्धति और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।