कायमगंज: राशन की कालाबाजारी पर मां-बेटे के खिलाफ FIR, दुकान का लाइसेंस रद्द, जांच में हुआ खुलासा कि राशन नहीं बांट रहे थे
नवाबगंज के पिलखाना गांव में राशन वितरण में गड़बड़ी और कालाबाजारी के आरोप में कोटेदार रूपा देवी और उनके बेटे विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार देर शाम पूर्ति निरीक्षक ने मेरापुर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराई। जिलाधिकारी के आदेश पर राशन दुकान का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। गांव के लोगों ने शिकायत की थी