सोरांव: बहरिया थाना क्षेत्र के मिझुरा गांव के समीप थ्रेसर की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, मचा कोहराम
बहरिया थाना के मिझुरा गांव निवासी सुमित पुत्र राजकुमार उम्र 20 अपने गांव के रोहित यादव के ट्रैक्टर पर गेहूं मड़ाई करने की मजदूरी करता है। मंगलवार को सुमित मजदूर के रूप में रोहित के खेत में ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करने गया था । मड़ाई के अंत में सुमित एक बोरी में गेहूं की बाल भरकर थ्रेसर में डाल रहा था तभी थ्रेसर के अंदर जाने से उसकी मौत हो गई।