कुंडा: उतरन गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर,ग्रामीण और विद्यालय के छात्राओं के दांतों की की गई जांच
कुंडा तहसील के उतरार गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया । जिसमें डॉक्टर अर्पित त्रिपाठी और उनकी टीम ने ग्रामीण और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के दांतो की जांच की। बच्चों को दवा के साथ ही टूथ ब्रश और सामग्री वितरित कर उनको दो बार दांतों की सफाई करने की सलाह दी।