कुंडा: आवारा पशुओं से तंग किसानों ने सैकड़ो मवेशियों को किया गिस्था गांव में बनी पानी की टँकी के बाउंड्री वाल में बंद,नारेबाज़ी
विकासखंड बाबागंज के मध्य एवं पश्चिम दिशा में गौशाला ना होने से निराश्रित गोवंशों से किसान परेशान है। कई बार शिकायत किया लेकिन जब अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार को गिस्था ग्राम सभा के किसानों ने सैकड़ो जानवरों को गिस्था गांव में बनी पानी की टंकी के बाउंड्री वॉल में बंद कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।