कुंडा: कुंडा के करेटी के पास रोडवेज बसों में हुई भिड़ंत ,एक यात्री जख्मी। दोनों बस के चालक ने दिया एक दूसरे के खिलाफ तहरीर
कुंडा के करेंटी के पास प्रयागराज जा रही रोडवेज बस में दूसरी तरफ से आ रही रोडवेज बस पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बस की सवारियो में हड़कंप मच गया ।वहीं इस हादसे के दौरान बसंत लाल नाम का एक यात्री घायल हुआ है जो रायबरेली का बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद दोनों बस के चालक परिचालक कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ मामले की तहरीर दी है।