कुंडा: बाबागंज इलाके के गिस्था गांव के नलकूप परिसर में बंद किए गए मवेशी को भेजा गया गौशाला,अधिकारियो ने ग्रामीणों को समझाया
बाबागंज इलाके के किसान महीना से छूटा मवेशियों से परेशान हैं । तैयार फसल का नुकसान होने से नाराज़ कई गांव के किसानों ने दर्जनों मवेशियों को गिस्था गांव की पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई पानी की टंकी के बाउंड्री में बंद कर दिया था। जानकारी पर पीडी आरसी शर्मा मौके पर पहुंचे और नाराज किसानों को भरोसा दिलाया और मवेशी को गौशाला भिजवाया।