चीनोर: सिमरिया टांका आदिवासी पुरा के स्कूल परिसर में 10 दिन से भरा पानी, बच्चों की पढ़ाई ठप
सिमरिया टांका आदिवासी पुरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पिछले 10 दिनों से जल भराव की स्थिति बनी हुई है। स्कूल परिसर में चारों तरफ पानी भरा होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में परेशानी और खतरा बना हुआ है। जल भराव के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं अभिभावकों में भी नाराजगी है।