पालकोट: पत्नी की हत्या कर फरार पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
Palkot, Gumla | Aug 15, 2026 पालकोट। पालकोट थाना क्षेत्र के जबरा बरटोली में पत्नी की कथित हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवी तुरी (55 वर्ष), पिता लगनु तुरी, निवासी टेंगरिया कोनसलता, थाना पालकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने चिकित्सीय जांच के बाद शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया