Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
usr83211808
बस्ती: बस्ती में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शुरू
Basti, Basti
| Oct 1, 2026
बस्ती में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शुरू, नगर पालिका अध्यक्ष और स्वास्थ्य अधिकारीयों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान में स्वच्छता और रोग बचाव पर जोर दिया जाएगा।
MORE NEWS
गैंगस्टर एक्ट का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की सीज #ijeenews #shorts
Basti, Basti | Oct 1, 2026
*बस्ती में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दिलाई गई रोग मुक्ति की शपथ* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 01 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर 2026 एवं दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर 2026 का शुभारंभ बृहस्पतिवार को जीआईसी स्कूल परिसर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फीता काटकर और प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सजी हुई मोबाइल ब्लड डोनेशन वैन और जिला स्वास्थ्य समिति बस्ती के प्रचार वाहनों की रैली जी.आई.सी. से मुख्य बाजार होते हुए कंपनी बाग, फव्वारा चौराहा, मालवीय रोड, रौता चौराहा, रोडवेज होते हुए जिला अस्पताल तक निकाली गई। *प्रमुख रूप से ये अधिकारी रहे मौजूद -* मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला मलेरिया अधिकारी आर्येन्द्र दुबे, सहायक मलेरिया अधिकारी चन्द्र मोहन मेहरोत्रा, एस.एम.आई. प्रमोद कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर ज्योति सिंह, अनिल कुमार, फाइलेरिया इंस्पेक्टर अभय वर्मा, विपिन चौधरी, लैब टेक्नीशियन मनीष सिंह, अब्दुल वारिस, सी.वी.ओ. अरुण गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका के कर्मचारी और आशा बहुएं मौजूद रहीं। *स्वस्थ व्यवहार अपनाना है - संचारी रोगों को हराना है* अभियान के बैनर पर *"बुखार में देरी पड़ेगी भारी"* और *"7 का वार, संचारी रोगों पर प्रहार"* का संदेश दिया गया। बताया गया कि हेल्पलाइन नंबर *1800-180-5145* और *108* पर कॉल करके जानकारी ली जा सकती है। घर-घर पर दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग और कुष्ठ रोग की जानकारी देंगी। *दिलाई गई संचारी रोग मुक्ति की शपथ* कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की शपथ दिलाई गई। *संचारी रोग नियंत्रण शपथ में कहा गया -* "हम अपने गाँव, ब्लाक, जनपद और प्रदेश को रोग मुक्त करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हम शपथ लेते हैं कि व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे, अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखेंगे, अपने गाँव और मुहल्ले के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तथा समुदाय को साफ सफाई अपनाने के लिये प्रेरित करेंगे। संचारी रोग हमारे परिवारों को आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण हो सकता है। हम लड़ाई में हर सम्भव प्रयास करेंगे कि हमारे परिवार और समुदाय संचारी रोगों से मुक्त रहें। यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को तुरन्त इलाज के लिये सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे।" *दस्तक शपथ में बताया गया -* कोई भी बुखार दिमागी बुखार (नवकी बीमारी) हो सकता है जो जानलेवा और शारीरिक-मानसिक विकलांगता ला सकता है। इस बीमारी से 1 से 15 वर्ष के बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा है। हम शपथ लेते हैं कि दिमागी बुखार से लड़ाई में प्रयास करेंगे कि कोई भी बच्चा इसका शिकार न हो। हम शौच के लिये शौचालय का प्रयोग करेंगे, व्यक्तिगत साफ-सफाई रखेंगे और यदि गाँव में कोई बच्चा बुखार से पीड़ित होगा तो उसे सरकारी अस्पताल जाने के लिये प्रेरित करेंगे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 1, 2026
Basti, Basti | Oct 1, 2026
नवजात की देखभाल में छोटी-सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंह ने अभिभावकों को बताए जरूरी उपाय बस्ती। नवजात शिशु बेहद नाजुक होते हैं और जन्म के बाद शुरुआती दिनों में उनकी विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। नवजात की सही देखभाल, समय पर स्तनपान और बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान को लेकर श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंह ने अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि जन्म के बाद बच्चे को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध यानी कोलोस्ट्रम जरूर दिया जाना चाहिए। यह नवजात के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और उसे संक्रमण से बचाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि नवजात को जन्म के शुरुआती छह माह तक केवल मां का दूध देना चाहिए तथा चिकित्सकीय सलाह के बिना बच्चे को कोई दवा या अन्य खाद्य पदार्थ नहीं देना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि नवजात को पर्याप्त गर्माहट दें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और बच्चे को अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ या संक्रमण के संपर्क में आने से बचाएं। बच्चे के दूध न पीने, सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक सुस्ती, तेज बुखार या शरीर का तापमान असामान्य रूप से कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा कि नवजात शिशु की सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। समय पर चिकित्सकीय जांच और सही सलाह से कई गंभीर परिस्थितियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चे में किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
Basti, Basti | Oct 1, 2026
डीएसी व्यवस्था बेअसर! सन गैस एजेंसी महराजगंज में सिलेंडर के लिए लंबी कतारों से उपभोक्ता नाराज डीएसी नंबर का नियम भी बेअसर, उपभोक्ताओं का आरोप-गोदाम पर करना पड़ता है घंटों इंतजार बस्ती। गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन महराजगंज स्थित सन गैस एजेंसी पर जमीनी हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए आज भी उन्हें लंबी कतार में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई है कि पर्ची कटवाने की आवश्यकता नहीं है। डीएसी नंबर देकर उपभोक्ता गाड़ी से कहीं भी सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि मौके पर यह व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आती। डीएसी नंबर देने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए गोदाम पर पहुंचकर लाइन में लगना पड़ता है।
Basti, Basti | Sep 30, 2026
गिरजा शंकर अध्यक्ष, डॉ0 दुर्गा प्रसाद मंत्री निर्वाचित शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी, अधिवेशन में शिक्षकों के योगदान, चुनौतियों पर विमर्श बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय इकाई गौर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन ब्लाक सभागार गौर सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए गौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देता है। देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करता है। जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन में लोकतांत्रिक और पारदर्शी व्यवस्था इसका मूल हैं। अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, गिरिजा शंकर चौधरी, बाबूराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, डॉ दुर्गा प्रसाद सिंह, नरेंद्र प्रताप वर्मा, चंद्रभान चौरसिया आदि ने संबोधित किया। अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक महेश कुमार और रमेश चन्द्र चौधरी की देख रेख में संपन्न हुये । चुनाव में गिरजा शंकर चौधरी अध्यक्ष, डॉ0 दुर्गा प्रसाद सिंह मंत्री, सुनील कुमार कन्नौजिया कोषाध्यक्ष, नागेन्द्र प्रताप वर्मा संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। प्रेमनाथ और ज्ञानदास चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद दिनेश कुमार मौर्य,भीम सिंह,अवधेश कुमार वर्मा, राजेश यादव और बिंदु वर्मा चुनी गई। संगठन मंत्री के रूप में रणजीत, ओमजी माथुर, उमेश कुमा,अखिलेश मौर्य और साधना गुप्ता निर्वाचित हुई जबकि प्रचार मंत्री अतुल शर्मा, आशीष वर्मा,लक्ष्मीना वर्मा, सुदर्शन भारती और अकाउंटेंट उमेश कुमार, ऑडिटर जयदत्त व मीडिया प्रभारी सत्य नारायण गुप्ता चुने गये। संरक्षक के रूप में गंगा प्रसाद कन्नौजिया को दायित्व सौंपा गया। अधिवेशन और चुनाव में इन्द्रसेन मिश्रा,राम भरत वर्मा, राजेश चौधरी,मित्रसेन यादव, शोभाराम वर्मा, हरिमूर्ति वर्मा, अजय प्रताप चौधरी, मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, बलराम चौधरी, अवध नारायण वर्मा, के.के. वर्मा उर्फ गुड्डू,विजय प्रकाश वर्मा,अनूप कुमार चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, सुनील मिश्रा, राघवेंद्र वर्मा और भीम सिंह सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे।
Basti, Basti | Sep 30, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 30 सितंबर 2026 *जिला शिक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न, CDO ने दिए सख्त निर्देश* जिला शिक्षा समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी *सार्थक अग्रवाल* की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से - 1. परिषदीय विद्यालयों के *भवन निर्माण* 2. *बाउण्ड्री वाल* निर्माण 3. *स्पेशल एजुकेटर* की स्थिति 4. आवासीय विद्यालयों में *वाशिंग मशीन व जनरेटर की आपूर्ति* 5. *एम0डी0एम0 (मध्यान्ह भोजन योजना)* 6. *मॉडल विद्यालय की अद्यतन स्थिति* 7. *छात्र-छात्राओं की उपस्थिति* 8. वर्तमान में *शिक्षकों की स्थिति तथा शिक्षण व्यवस्था* समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी *अनूप कुमार तिवारी* को कड़ा निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों के लम्बित होने की दशा में कार्यदायी संस्था का लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न पूरा होने की स्थिति में उनके *भुगतान की कटौती सुनिश्चित की जाए।* उन्होंने कहा कि सभी *खण्ड शिक्षा अधिकारीगण* ब्लॉक स्तर पर *खण्ड विकास अधिकारी* से समन्वय स्थापित करते हुए मॉडल विद्यालयों को शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्था से आच्छादित करायें। यह सुनिश्चित करें कि *एआरपी द्वारा चिन्हित स्कूलों का सुपरवीजन* किया जा रहा है। अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को भी अवगत करायें। बैठक का संचालन बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने किया। *बैठक में ये रहे उपस्थित -* बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट *अपूर्वा सिंह*, सीएमओ *डा0 राजीव निगम*, पीडी *आनन्द गुप्ता*, डीसी मनरेगा *संजय शर्मा*, डीपीओ (आईसीडीएस) *राजेश कुमार*, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, सीडीपीओ तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 30, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 30 सितंबर 2026 *छावनी पुलिस को बड़ी सफलता: 9 माह से फरार अपहरण आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद* बस्ती। थाना छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 9 माह से अपहृता को लेकर फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। *प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश देकर आज दिनांक 30.09.2026 को मु0अ0सं0 10/26 धारा 87, 137(2) BNS से संबंधित अपहृता/पीड़िता को शंकरपुर नहर पुलिया से सकुशल बरामद किया गया। साथ ही अभियुक्त दीपक निषाद पुत्र स्व0 अशोक कुमार निवासी शंकरपुर, थाना छावनी, उम्र 22 वर्ष को वहीं से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम की इस तत्परता से पीड़िता के परिजनों ने राहत की सांस ली है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा अपराधियों में भय का माहौल है। छावनी पुलिस की इस सराहनीय कार्य की पूरे जनपद में चर्चा हो रही है। *बरामद / गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* *01. प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* 02. उ0नि0 सभाजीत मिश्रा मय हमराह का0 सौरभ सिंह, का0 चंद्रकेश प्रजापति, म0का0 रोशनी चौरसिया, थाना छावनी जनपद बस्ती संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 30, 2026
*हेडलाइन: सोनहा पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल 24 घंटे में बरामद की, एक अभियुक्त गिरफ्तार | थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 30 सितंबर 2026 बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने भय दिखाकर बाइक लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लूटी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को आवेदक अपनी बाइक संख्या UP51BY2394 के साथ रामनगर चौराहे के पास खड़ा था, तभी परसाकुतुब निवासी विनोद कुमार शर्मा ने आकर पैसे की मांग की और न मिलने पर बाइक लेकर चला गया। बाद में बाइक वापस करने के एवज में भी पैसे मांगने लगा। इस पर थाना सोनहा में मुकदमा अपराध संख्या 241/26 धारा 308(5), 317(2) BNS के तहत पंजीकृत किया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष महेश सिंह ने टीम का गठन कर 30 सितंबर की सुबह अभियुक्त विनोद कुमार शर्मा पुत्र मंगनू शर्मा को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। इस टीम में उ0नि0 तारकेश्वर यादव, हे0का0 सूर्य प्रताप साहनी और हे0का0 विकास सिंह शामिल रहे। थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में सोनहा पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है। पुलिस टीम की कार्यकुशलता के कारण पीड़ित को उसकी बाइक शीघ्र वापस मिल सकी। यह घटना दर्शाती है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती है। बस्ती पुलिस का प्रयास है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 30, 2026