भोरे: बिलारूआ गांव में पुलिस ने जानलेवा हमला कांड के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
थाना क्षेत्र के बिलारूआ गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला कांड के दो अभिक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर 2025 को भी उस गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी। जिसमें जानलेवा हमले सहित विभिन्न बीएनएस के तहत दोनों को अभीयुक्त बनाया गया था।