भोरे: बिलारूआ गांव में बारातियों से लूटपाट, दूल्हे से बदतमीजी, मामला दर्ज, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के बिलारूआ गांव में 30 नवंबर की रात बारातियों के साथ लूटपाट और दूल्हे के साथ बदतमीजी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे जानकारी के अनुसार बिलरुवा गांव के गोरख गुप्ता की पुत्री की शादी थी। जिसमें बारात आ रही थी। इस बारात में दामाद मदन गुप्ता और उनके साथ दो महिलाएं थी।