भोरे: तिलक डूमर गांव में भूमि सर्वे के काम में आई तेज़ी, डिजिटल प्रक्रिया से किसानों में खुशी की लहर
भोरे प्रखंड के तिलक डूमर गांव में बुधवार की दोपहर 12 बजे भूमि सर्वेक्षण के काम में तेजी देखी गई। सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा मान प्रक्रिया, जमीन का सीमांकन निर्धारण और बाउंड्री के सत्यापन का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम ets मशीन के सहारे जमीन की माप निशानदेही और वास्तविक सीमांकन की पुष्टि करने में जुटी हुई है।