भोरे: रामनगर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, दो वर्ष पुराने जानलेवा हमला कांड के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार की देर रात करीब 9:00 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो वर्ष पुराने जानलेवा हमला कांड के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस ने बताया कि रामनगर गांव के अमरजीत राय के खिलाफ 24 सितंबर 2023 को जानलेवा हमला का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा था।