चितरंगी: यातायात पुलिस सिंगरौली ने यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल-माला देकर किया सम्मानित
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु लगातार यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत आज दिनांक-03/07/2024 को यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न चौराहो/तिराहो पर यातायात नियमों के संबंध मे जानकारी प्रदान की गई एवं आने जाने वाले समस्त आमजन को यातायात नियमों का पालन करते हुए पाए गए उनको फूल माला देकर सम्मानित किया गया।