चितरंगी: विकासखंड चितरंगी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिसिरगवां में एसडीएम के निरीक्षण के दौरान विद्यालय मिला बंद
उपखंड अधिकारी ने विकासखंड चितरंगी के संकुल केंद्र खटाई अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिसिरगवाँ का निरीक्षण किया जहां विद्यालय में ताला लटका हुआ था और दूर-दूर तक कोई शिक्षक एवं छात्र नजर नहीं आए,नवीन शैक्षणिक सत्र में छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी लगातार विद्यालय को सतत निरीक्षण कर रहे है।