चितरंगी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने प्रत्येक फरियादी की सुनी समस्या।
आज दिनांक 2/जुलाई/2024 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जहां जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए हुए आवेदको द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया जिस पर प्रत्येक आवेदको से रूबरू होकर उनकी शिकायतों को जनसुनवाई के माध्यम से सुना गया एवं कई शिकायतों का मौके से निराकरण कराया गया।