चितरंगी: कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ जनसुनवाई का आयोजन,जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान 165 आवेदन पत्र में की जनसुनवाई।
कलेक्ट्रेट सभागार मे मंगलवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचल से आये 165 आवेदको ने जन सुनवाई कर रहे कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला को अपना आवेदन देते हुये अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया। कलेक्टर द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुये कई आवेदको की समस्याओ को जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से त्वारित निराकरण कराया गया।