चितरंगी: लोकसभा सदन में राहुल गांधी के आपत्ति जनक बयान को लेकर सिंगरौली जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया।
आज भाजपा सिंगरौली के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत जी एवं जिले की प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार भाजपा के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सिंगरौली जिले में राहुल गांधी के लोकसभा सदन में आपत्तिजनक बयान को लेकर आज नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया।