बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या की अभियोग में वांछित अभियुक्त विकास कुशवाहा निवासी मुरकुटा कोतवाली बिंदकी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को दिन में 2 बजे कानूनी कर उसे न्यायालय भेज दिया। बताते चले की अभियुक्त विकास कुशवाहा ने नंदापुर रिश्तेदारी में आए अंकुश कुशवाहा के साथ मारपीट की थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।