चांदपुर: चांदपुर में सरगम सिनेमा के पास से एक बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब, तलाश कर रही पुलिस
बिजनौर में आज शनिवार को शाम करीब 4:00 बजे चांदपुर क्षेत्र में स्थित सरगम सिनेमा के पास से एक बच्चा अचानक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। परिजनों ने सभी जगह तलाश किया कोई सफलता नहीं मिली बाद में परिजनो थाने में शिकायत की परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।