रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत ने किया मैहर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस की कार्यप्रणाली और सराहनीय कदमों की प्रशंसा की
मैहर। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव राजपूत वार्षिक निरीक्षण के दौरान मैहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मैहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके उपरांत आईजी ने मैहर सीएसपी कार्यालय एवं मैहर सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं एवं विभागीय गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी गौरव राजपूत ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने मैहर पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सकारात्मक पहल की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम के कार्यों की सराहना की।
आईजी के आगमन पर पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग में अनुशासन, बेहतर कार्यप्रणाली एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी चंचल नागर, मैहर सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान एवं मैहर सिटी कोतवाली टीआई अभिषेक सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आईजी के वार्षिक निरीक्षण को मैहर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा एवं बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Gormi, Bhind | Nov 12, 2026