भिंड ग्वालियर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 9 महिलाएं घायल
मेहगांव से भिंड भात मांगने आ रहे थे सभी लोग, ट्रॉली का नाका टूटने से हुआ हादसा; बरोही थाना प्रभारी ने पुलिस वाहन से पहुंचाया अस्पताल
भिंड। भिंड-ग्वालियर हाईवे पर बरोही थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार 9 महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब मेहगांव से महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भिंड में एक परिवार की शादी के लिए भात मांगने आ रही थीं। इसी दौरान ट्रॉली का नाका टूट गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई।
Gormi, Bhind | Nov 12, 2026