*निर्वाचक नामावली केे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न*
*भिण्ड 12 नवम्बर 2026/*
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड श्री राजन बी नाडिया के निर्देशन में निर्वाचक नामावली केे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिसमें भाजपा से श्री उपेन्द्र राजौरिया, कांग्रेस से श्री इरशाद अहमद जिला संगठन मंत्री, बसपा से श्री बृजेन्द्र दौहरे एडवोकेट, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अभिलाख सिंह कुशवाह तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री बृजराज सिंह कुशवाह उपस्थिति रहे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री नाडिया ने अवगत कराया कि आज जिले के समस्त 1592 मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया। दिनांक 12 नवम्बर 2026 से 11 दिसम्बर 2026 तक बीएलओ मतदान केन्द्रों पर बैठकर दावे/आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे। प्रारूप प्रकाशन के समय जिले में कुल 12,19,355 मतदाता हैं।
Gormi, Bhind | Nov 12, 2026