जलालाबाद: महाराणा प्रताप चौक पर इलेक्ट्रिक बस के परिचालक के साथ शराबी ने की मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के महाराणा प्रताप चौक पर एक इलेक्ट्रिक बस सवारियां भरने के लिए खड़ी थी तभी एक शराबी इलेक्ट्रिक बस के परिचालक के साथ गाली गलौज करने लगा और मारपीट पर उतर आया जिससे वहां पर भीड़ जमा हो गई मौके पर तैनात पुलिस के सिपाही ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली गई