जलालाबाद: डीएम व एसपी ने पीरू में नाइट लैंडिंग स्थल का लिया जायजा, 2 मई को रात में जलालाबाद-बरेली मार्ग रहेगा पूर्णतः बंद
जलालाबाद) शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पीरू के पास स्थित गंगा एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी पर 2-3 मई 2025 को होने वाले भारतीय वायुसेना अभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.