फर्रुखाबाद: गांव विनीका निवासी महिला को खेत में शौच करते समय सांप ने काटा, हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
जनपद हरदोई थाना पाली के गांव विनीका निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी पप्पू खेत में शौच करने गई थी। तभी लक्ष्मी के पैर में सांप ने डस लिया।हालत बिगड़ने पर निजी वाहन से आनन फानन में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप कुमार ने महिला लक्ष्मी को भर्ती कर महिला को डॉक्टर की निगरानी में रखा है।