रामपुर: रविवार को जनपद में परिवहन विभाग ने डीएम के निर्देश पर खनन, ओवरलोड और अनधिकृत वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया
Rampur, Rampur | Nov 9, 2025 रविवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने खनन, ओवरलोड और अनधिकृत वाहनों के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया। यात्रीकर अधिकारी होरी लाल वर्मा ने बताया कि जनपद रामपुर-स्वार और दड़ियाल टांडा मार्ग पर चेकिंग की गई। बिना नंबर प्लेट वाले और ओवरलोड पाए गए 06 डंपर/ट्रकों को सीज किया गया।