Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

Digmunger

जमुई: दीक्षांत परेड समारोह का हुआ भव्य आयोजन, 216 दिन के बाद 263 सिपाही हुए तैयार

जमुई पुलिस लाइन में 216 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए बुधवार की सुबह 10:00 बजे के बाद तक भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेगूसराय जिला बल के 263 प्रशिक्षु सिपाहियों ने भाग लिया और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी नवीन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार, डीआईजी ट्रेनिंग रमन कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, सीआरपीएफ कमांडेंट विनोद कुमार मोहरील, एसएसबी कमांडेंट गोविंद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत डीआईजी राकेश कुमार एवं एसपी विश्वजीत दयाल द्वारा परेड निरीक्षण से की गई। राष्ट्रगान के साथ परेड का शुभारंभ हुआ और सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को सामूहिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। करीब दो घंटे तक चले आकर्षक मार्च पास्ट और कदमताल ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लाटून संख्या-1 के कमांडर विनीत कुमार, प्लाटून संख्या-2 के कमांडर साहिल कुमार तथा अनुदेशक शशि भूषण कुमार को डीआईजी राकेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने जवानों को हमेशा ऐसा आचरण करने की सलाह दी जिससे उनके माता-पिता और विभाग का सम्मान बढ़े।

वहीं एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि 11 माह के प्रशिक्षण के दौरान जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का पाठ पढ़ाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रशिक्षु जिस भी जिले में अपनी सेवाएं देंगे, वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

अपने संबोधन में डीआईजी राकेश कुमार ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान जीविका समूह की महिलाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि पौष्टिक एवं घरेलू भोजन ने जवानों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण वे सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर सके।

वहीं समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धि पर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar #jamuiPolice #policelinejamui #spjamui #dmjamui #digmunger

जमुई: दीक्षांत परेड समारोह का हुआ भव्य आयोजन, 216 दिन के बाद 263 सिपाही हुए तैयार जमुई पुलिस लाइन में 216 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए बुधवार की सुबह 10:00 बजे के बाद तक भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेगूसराय जिला बल के 263 प्रशिक्षु सिपाहियों ने भाग लिया और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी नवीन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार, डीआईजी ट्रेनिंग रमन कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, सीआरपीएफ कमांडेंट विनोद कुमार मोहरील, एसएसबी कमांडेंट गोविंद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डीआईजी राकेश कुमार एवं एसपी विश्वजीत दयाल द्वारा परेड निरीक्षण से की गई। राष्ट्रगान के साथ परेड का शुभारंभ हुआ और सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को सामूहिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। करीब दो घंटे तक चले आकर्षक मार्च पास्ट और कदमताल ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लाटून संख्या-1 के कमांडर विनीत कुमार, प्लाटून संख्या-2 के कमांडर साहिल कुमार तथा अनुदेशक शशि भूषण कुमार को डीआईजी राकेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने जवानों को हमेशा ऐसा आचरण करने की सलाह दी जिससे उनके माता-पिता और विभाग का सम्मान बढ़े। वहीं एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि 11 माह के प्रशिक्षण के दौरान जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का पाठ पढ़ाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रशिक्षु जिस भी जिले में अपनी सेवाएं देंगे, वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। अपने संबोधन में डीआईजी राकेश कुमार ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान जीविका समूह की महिलाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि पौष्टिक एवं घरेलू भोजन ने जवानों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण वे सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर सके। वहीं समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धि पर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar #jamuiPolice #policelinejamui #spjamui #dmjamui #digmunger

Jamui, Jamui | Jun 18, 2026

Latest Digmunger News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App