डिंडौरी: चंद्र विजय कॉलेज में पंखनी अभियान के तहत छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग शुरू
डिंडौरी के चंद्र विजय कॉलेज में पंखनी अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने छात्राओं को प्रेरित किया। गौरतलब है की विशेष कोचिंग के लिए 110 प्रतिभावान बेटियों का चयन किया गया जिन्हें अगले चार माह कोचिंग दी जाएगी ।