इकौना: सीताद्वार में मेले को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को किया गया ब्रीफ, अश्लील डांस पर प्रतिबंध
3 दिनों तक चलने वाले सीताद्वार के मेले की सुरक्षा को लेकर ड्यूटी में लगे पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।वहीं सभी को निर्देशित किया गया की मेला क्षेत्र में पूर्ण सजगता संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।वहीं अश्लील डांस प्रतिबंधित रहेगा जबकि खुफिया पुलिस तथा सादी वर्दी में पुरूष महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गयी है।