इकौना: 15 नवंबर से शुरू होने वाले सीताद्वार मेले की व्यवस्थाओं का DM ने लिया जायजा, मजिस्ट्रेटों को दिए आवश्यक निर्देश
15 नवम्बर से 17 नवम्बर, 2024 तक लगने वाले सीताद्वार मेलें की ब्यवस्था का डीएम ने भ्रमण कर जायजा लिया। वहीं सभी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया की जिन मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है, वें अपने तैनाती स्थल पर तैनात रहकर मेले को सकुशल ढंग से सम्पन्न करायेंगे।सीताद्वार मेले में बड़ी संख्या में मेलार्थी पहुंचते हैं जिसको लेकर पहले से व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही।