इकौना: एकघरवा के पास प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत 3 लोग घायल, अस्पताल में महिला की मौत, 2 का चल रहा इलाज
एक बाइक पर सवार मां बेटे समेत मामा बीते मंगलवार प्राइवेट बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से सभी को बहराइच रेफर किया गया था वहीं बहराइच मे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि मामा भांजे की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा।