इकौना: SP ने सीताद्वार में लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अलर्ट रहने के दिए निर्देश
सीताद्वार में 15 नवंबर से शुरू होने वाले भव्य मेले की सुरक्षा ब्यवस्था का एसपी ने जायजा लिया। वहीं इस दौरान एसपी ने यातायात प्रबंधन, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के लिए सम्बंधित को निर्देश दिए। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए अलर्ट रहने और पुख्ता इंतजाम करने के संबंधित को निर्देश दिए।