इकौना मछली मंडी के बगल नाले मे एक युवक का शव पाया गया है।वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर युवक के शव को बाहर निकलवाया । हालांकि काफी देर के बाद शव की शिनाख्त इकौना क्षेत्र निवासी युवक के रूप में हुई है, बताया जा रहा युवक गुजरात में मजदूरी करता था और अभी कुछ दिन पहले ही घर आया था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।