अशोक नगर: शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक उतरे सड़कों पर, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर में बुधवार शाम 5 बजे शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक सड़कों पर उतरे और तहसील कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की मुख्य मांग है।