करछना: बस्तर गांव में सप्ताह भर से 25 केवीए का जला हुआ ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीण रात के अंधेरे में रहने को मजबूर
करछना क्षेत्र के बस्तर ग्राम सभा में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर सप्ताह भर पहले जल गया था। मामले को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के साथ डायल 1912 पर शिकायत किया। लेकिन बदला नहीं जा सका। जेई मनोज कुमार से बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी हुई थी। 2 दिन पहले पियार लगा कर भेज दिया गया है। गुरुवार सुबह तक ट्रांसफार्मर बदल जाए गा।