करछना: सीओडी बाउंड्री के पास से अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर थाना नैनी पुलिस द्वारा सीओडी बाउंड्री के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त आरिफ पुत्र नईम निवासी भंडरा थाना नैनी का रहने वाला है,अभियुक्त को सीओडी बाउंड्री के पास से गिरफ्तार किया गया,जिसके कब्जे से अवैध तमंचा एक जिंदा तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया,अभियुक्त के ऊपर पहले से अपराधिक मामले के मुकदमे दर्ज हैं।