करछना: लोकपुर चौराहे के पास दबंगों ने ई-रिक्शा चालक को जमकर पीटा, पीड़ित ने पुलिस को दी मामले की तहरीर
मामला प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के लोकपुर का है,जहां पर बीते कल मंगलवार की देर रात को अरैल के रहने वाले ई - रिक्शा चालक को दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया, घायल ई - रिक्शा चालक के परिजनों द्वारा आज बुधवार को नैनी थाने में मामले की तहरीर दी गई है, जबकि घायल ई- रिक्शा चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।