करछना: अरैल संगम तट पर छठ पर्व को लेकर प्रशासन ने की पूरी तैयारी
करछना तहसील क्षेत्र के अरैल संगम तट पर डाला छठ पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार शाम डूबते सूर्य एवं शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्ग देकर व्रत रखने वाली महिलाएं अपने व्रत को खत्म करेगी। मान्यता है इस व्रत से पुत्र व पति की दीर्घायु बढ़ती है।