करछना: डेज मेडिकल तिराहा पर मिट्टी लादकर गुजरते समय अनियंत्रित डंफर चालक ने घर की दीवार में मारी टक्कर, आई दरारें
औद्योगिक थाना क्षेत्र के डेज मेडिकल तिराहे पर मंगलवार सुबह 4 बजे करीब बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक एक डंफर चालक मिट्टी लादकर मार्ग से गुजर रहा था। उसी दरमियान डेज मेडिकल तिराहा पर स्थित रमाकांत के घर में टक्कर मार दिया। इस घटना में घर की दीवार में दरारें आ गई। शुक्र रहा कि घर में ज्यादा क्षति नहीं पहुंची अन्यथा उसमें सो रहे लोग घायल हो जाते।