रफीगंज: रफीगंज के बदोपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
रफीगंज के बदोपुर गांव में आपसी विवाद एवं गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायल में राजेश कुमार, फूल कुमारी देवी, भारती कुमार, कंचन कुमारी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। गुरुवार रात्रि 10.30 में धनंजय शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार CHC में किया गया।